उत्तर प्रदेश : दो बाइको की भिडंत दो युवको की मौत

बाँदा : दो बाइको में हुई आमने सामने भिडंत दो युवको की मौत हो गई। पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो मे कोहराम मच गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग निवासी 25 वर्षीय विनोद मंगलवार को अपने 45 वर्षीय पिता राजू पुत्र दुर्जन के साथ मजदूरी करने बांदा आया था। रात को दोनो लोग मजदूरी करके बाइक से वापस घर जा रहे थे। तभी बड़ोखर बुजुर्ग पेट्रोल पंप के पास गिरवां की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक से आमने सामने भिडंत हो गई। एक बाइक में सवार विनोद और उसका पिता राजू, और दूसरी बाइक सवार
17 वर्षीय सचिन पुत्र नेपाली और 20 वर्षीय संजय पुत्र जयपाल निवासी गण जारी थाना देहात कोतवाली घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेस के जरिए सभी को मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरो ने देखने के बाद विनोद को मृत घोषित कर दिया। पिता राजू का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद सचिन को कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर कानपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में सचिन ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनो में चीख पुकार मच गई। मृतक के विनोद के परिजनो ने बताया कि वह तीन भाईयो में बड़ा था। उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। अचानक हुई इस घटना से पत्नी गीता और मां चुनकी का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक सचिन के परिजनो ने बताया कि वह राजकोट में रहता था। अपने चाचा की बेटी की 20मई को शादी थी। शादी में शामिल होने आया था। वह लोग गुढा के हनुमान जी के दर्शन करने के बाद गांव जा रहे थे।तभी रास्ते मे यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!