सर्प के डसने से दो की मौत,सात गंभीर

बारिश के समय में कुछ ज्यादा ही बढ़ रही सर्प के काटने की घटनाएं

UP TIMES NEWS- बारिश के समय में सर्प के काटने की घटनाएं कुछ ज्यादा ही बढ़ रही हैं। अलग-अलग जगह पर सात लोगों को सर्प डस लिया। जिस पर किशोरी सहित दो की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार छतरपुर जिला के बहादुर पुर गांव निवासी 14 वर्षीय लक्ष्मी अहिरवार पुत्री कैलाश अहिरवार शनिवार की रात चार पाई में सो रही थी। तभी सर्प ने उसकी उगली मे डस लिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनो ने सर्प को मार डाला। घरवालो ने ओझाअेा को बुलाकर उसकी झाड़ फूक करवाई लेकिन हालत में सुधार नही हुआ। उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रविवार की रात उसी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहरामच मच गया। मृतका के फूफा घनश्याम ने बताया कि लक्ष्मी गांव के विद्यालय में कक्षा 9 में पढती थी। दूसरी घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के बीरी बिरहंड गांव निवासी 24वर्षीय बीरू पुत्र दयाराम रविवार की रात तखत पर सो रहा था। तभी सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को पता चला। ओझाओ को बुला कर उसकी झाड़ फूक करवाई हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन उसे रानी दुर्गावती मेडिंकल कालेज ले गए। जहां डॅाक्टरो ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। घरवाले उसे लेकर कानपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसी तरह शहर कोतवाली क्षेत्र के कुरौली गांव निवासी 45 वर्षीय किसनिया पत्नी विजय पाल रविवार की रात कमरे के अंदर सामान निकालने गई थी। तभी सर्प ने डस लिया। शहर के मेडिकल कालेज निवासी 32वर्षीय ऊषा पत्नी विनोद को रविवार की रात सर्प ने डस लिया। शहर के बलगांली पुरा निवासी 45 वर्षीय सबाना बेगम पत्नी लतीफ रविवार की रात सामान निकले कमरे के अंंदर जा रही थी। तभी दरवाजे पर बैठे सर्प ने उसे डस लिया। पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कला गांव निवासी 30 वर्षीय दीपू पुत्र चुक्कू को सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने के बाद परिजनो को पता चला। वही गिरवां थाना क्षेत्र के शिवहद गांव निवासी 40 वर्षीय रामलाल पुत्र कैरा ने शाम को खेत से घर लाौट रहा था। तभी रास्ते में जहरीला कीड़ा काट लिया। आनन फानन में घर वालों ने इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों के मुताबिक सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *