वृक्षारोपण मुहिम को डीएम ने पकड़ाई रफ्तार
मां के नाम एक वृक्ष लगाने की थीम के तहत जागरूकता अभियान चलाने के डीएम ने दिए निर्देश
UP TIMES NEWS- मां के नाम एक वृक्ष लगाए जाने की मुहिम को बांदा डीएम ने रफ्तार पकड़े हैं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मां के नाम एक वृक्ष लगाए जाने का व्यापक तरीके से प्रचार प्रसार कराया जाए। इसके अलावा सड़कों के किनारे एक ही प्रजाति के वृक्ष लगाने के डीएम ने निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी बाँदा जे रीभा की अध्यक्षता में बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किये जाने हेतु बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी जे रीभा ने सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि एक पेड माँ के नाम की थीम पर वृक्षारोपण किया जाए और सम्बन्धित विभाग अपने लक्ष्य के अनुसार वृक्षारोपण करें तथा पौध वन विभाग से इन्डेन्ट भरकर प्राप्त कर लें। डीएम ने कहा कि एक ही प्रजाति के पौध सड़क किनारे लगाये जायें। नदियों के किनारे कैचमेन्ट जल क्षेत्र में ही वृक्षारोपण किया जाए तथा तालाबों के किनारे भी वृक्षारोपण किया जाए। बृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम दुरेड़ी में आयोजित किया जायेगा। वृक्षारोपण के अन्तर्गत जिला वनाधिकारी ने बताया कि आठ वन क्षेत्र की भी स्थापना भी वृक्षारोपण कर किया जायेगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना एवं जीरो पावर्टी वाले लाभार्थियों को दो-दो सहजन के वृक्ष वृक्षारोपण हेतु उपलब्ध कराये जायेंगे। इसके साथ ही समूह की महिलाओं को भी वृक्षारोपण हेतु वृक्ष उपलब्ध कराये जायेंगे। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी वृक्षारोपण हेतु वृक्षों की प्राप्ति समय से कर लें, इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न करें। जिलाधिकारी जे रीभा ने निर्देश दिये कि सभी सम्बन्धित अधिकारी वृक्षारोपण के उपरान्त फोटोग्राफ सहित मेरी लाइफ पोर्टल पर सूचना अपलोड करेंगे। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी एक-एक वृक्ष का रोपण करते हुए फोटो भेजें। उन्होंने निर्देश दिये कि सम्बन्धित नोडल अधिकारी वृक्षों को जीवित रखने हेतु आवश्यक व्यवस्थायें भी सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि नगरीय क्षेत्र में वृक्षारोपण की सूचना डीएसटीओ को उपलब्ध करायें तथा ग्रामीण स्तर पर वृक्षारोपण की सूचना खण्ड विकास अधिकारी को भेजे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि खण्ड विकास कार्यालयों में पर्याप्त संख्या में वृक्षारोपण हेतु भूमि उपलब्ध है, वहां पर भी अन्य स्थानों की तरह वृक्षारोपण किया जाए। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिये कि वृक्षारोपण हेतु जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करते हुए उनके द्वारा भी वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ कराकर वृक्षारोपण किया जाए। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा वृक्षारोपण की सूचना डीएसटीओ को भेजी जायेगी। उन्होंने वृक्षारोपण को इलेक्सन मोड में कराये जाने हेतु जोनल व सेक्टर को बनाते हुए अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि वृक्षारोपण हेतु पर्याप्त 69 लाख पौध वन विभाग की विभिन्न नर्सरियों पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण के अन्तर्गत आठ वन क्रमशः सौर्य वन, गोपाल वन, त्रिवेणी वन, अटल वन, आक्सी वन आदि वन क्षेत्र भी वृक्षारोपण कर तैयार किये जायेंगे।
बैठक में अपर जिलाधिकरी वि0/रा0 राजेश कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी अरबिन्द कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
