तीन चिकित्सक इसके पहले दे चुके हैं इस्तीफा
UP TIMES NEWS- केजीएमयू से डॉक्टरों का रिजाइन देने का सिलसिला लगातार जारी है। चार और डॉक्टरो ने रिजाइन दे दिया है। तीन चिकित्सक पहले इस्तीफा दे चुके हैं।
राजधानी लखनऊ स्थित केजीएमयू में डॉक्टरों की भर्ती के बीच विदाई का सिलसिला भी जारी है। यहां से चार डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है। इन डॉक्टर ने नोटिस अवधि पूरी करने के बजाय तीन महीने का वेतन जमा कर दिया है। संस्थान ने इनको रिलीव भी कर दिया है।
केजीएमयू छोड़ने वाले डाॅक्टरों में पहला नाम मनोरोग विभाग के डाॅ. मनु अग्रवाल का है। इनके साथ ही एनेस्थीसिया विभाग की डाॅ. तन्वी भार्गव, प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डाॅ. अशोक कुमार गुप्ता और कार्डियक एनेस्थीसिया विभाग के डाॅ. करण काैशिक शामिल हैं।
डाॅ. तन्वी भार्गव का चयन संजय गांधी पीजीआई और डाॅ. अशोक कुमार गुप्ता का चयन डाॅ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में हो गया है। वहीं, डाॅ. मनु अग्रवाल और डाॅ. करण काैशिक के अन्य संस्थान जाने की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।
तीन डाॅक्टर पहले दे चुके हैं इस्तीफा
इन चार डाॅक्टरों से पहले तीन और डाॅक्टर इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें पूर्व प्राॅक्टर प्रो. क्षितिज श्रीवास्तव, मनोरोग विशेषज्ञ प्रो. आदर्श त्रिपाठी और रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के डाॅ. अजय कुमार वर्मा शामिल हैं।
यह भी डॉक्टर केजीएमयू से तोड़ चुके नाता
मेडिकल कॉलेज से नाता तोड़ने में कई डॉक्टर शामिल हैं। जिनमे
एंडोक्राइन मेडिसिन- डॉ. मधुकर मित्तल
गैस्ट्रो सर्जरी- डॉ. संदीप वर्मा, डॉ. साकेत, डॉ. विशाल, डॉ. प्रदीप जोशी
नेफ्रोलॉजी- डॉ. संत पांडेय
न्यूरो सर्जरी- डॉ. सुनील कुमार, प्रो. क्षितिज श्रीवास्तव
ट्रांसप्लांट यूनिट- डॉ. मनमीत सिंह, डॉ. विवेक गुप्ता
सीवीटीएस- डॉ. विजयंत देव
गठिया रोग- डॉ. अनुपम वाखलू
यूरोलॉजी विभाग- डॉ. राहुल जनक सिन्हा
मनोरोग- प्रो. आदर्श त्रिपाठी
रेस्पिरेटरी मेडिसिन- प्रो. अजय कुमार वर्मा