चहलकदमी कर पुलिस ने परखे सुरक्षा के हालात

एडिशनल एसपी के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स ने शहर में किया पैदल मार्च

UP TIMES NEWS- क्राइम कंट्रोल तथा त्योहार के दृष्टिगत मंगलवार को बाँदा शहर में पुलिस फोर्स की चहलकदमी देखने को मिली। सार्वजनिक स्थलों के अलावा भीड़भाल इलाकों में जाकर पुलिस ने आम लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया।
कैप्टन पलाश बंसल के डायरेक्शन पर अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज ने रिक्रूट आरक्षियों के साथ आमजन में सुरक्षा एवं जनविश्वास बढ़ाने हेतु नगर क्षेत्र में पैदल मार्च किया। पैदल मार्च के दौरान सार्वजनिक स्थलों व संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को मैदानी अनुभव दिलाते हुए उन्हें सतर्कता और अनुशासन के लिए प्रोत्साहित किया गया। एडिशनल एसपी शिवराज ने बताया कि त्यौहार की दृष्टिगत भीड़ भाड़ इलाकों में पैदल मार्च किया गया है। ताकि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कमी न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *