तानों से क्षुब्ध किशोरी की आत्महत्या

बदचलन कहने पर जहर खाकर की खुदकुशी

कोतवाली नरैनी क्षेत्र के एक गांव का मामला

यूपी न्यूज टाइम्स। बदचलन कहने से आजिज किशोरी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी शनिवार की सुबह अपने पड़ोसी सहेली के साथ खेत में बकरी चराने गई थी। इसी बीच गांव के दो युवक दोनो किशोरियो के पास पहुंच गए। दोनो युवको ने उनसे अभद्रता किया और बदचलन कहने लगे। इस पर किशोरी ने कहा कि वह बदचलन नही है। उसकी सहेली बदचलन है। यह बात दोनो युवको ने फोन पर रिकार्ड कर लिया। दोनो युवको ने सहेली के घरवालो को रिकार्डिग सुना दिया। इससे नाराज सहेली के परिजनो ने दोनो मां बेटी को घर बुलाकर जम कर भला बुरा कहा। अपशब्दो से आहत किशोरी अपनी मां के साथ सहेली के घर से अपने घर आ गई। उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को जानकारी हुई उसे सीएचसी नरैनी मे भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर घरवालो ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहंा इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतका की मां ने बताया कि वह दो भाइयो बड़ी थी। पिता केरल में रह कर मजदूरी करता है। अपशब्दो से आहत होकर उसकी बेटी ने यह घटना अंजाम दी है। कोतवाली प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि परिजनो ने किसी के खिलाफ तहरीर नही दी है। मां जो भी आरोप लगा रही है। कहा कि जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!