प्रेमी से कहासुनी होने के बाद फंदे में झूली किशोरी

गांव के ही युवक से चल रहा था मृतका का का प्रेम प्रसंग

जनपद बांदा के एक गांव का मामला

UP TIMES NEWS- प्रेमी से कहासुनी के बाद नाराज किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर वालों ने जब शव लटका देखा। तब उन्हें घटना की जानकारी हो सकी।
जनपद बांदा के कमासिन कस्बा निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने रविवार की दोपहर लोहे के पाइप में रस्सी से फांसी लगाकर कुशी कर लिया। शाम को खेत से घर लौटे पिता ने देख तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्ट मे लिए भेज दिया। मृतका के ताऊ ने बताया कि वह गिरवा इंटर कालेज में कक्षा दसवी मे पढती थी। उसका गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पता नही कि उस युवक ने उसे कुछ कह दिया। इसी के चले उसने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने जांच पड़ताल के लिए उसका मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है। बताया कि घटना के समय घरवाले खेत चले गए थे। तभी उसने फांसी लगा ली है। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *