जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा ज्ञापन
UP TIMES NEWS- टीईटी प्रकरण को फैले भ्रम को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के द्वारा 15 सितंबर को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। भेजे गए ज्ञापन में टीईटी से संबंधित स्पष्ट आदेश जारी किए जाने की मांग की जाएगी।
जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को सेवारत रहने एवं पदोत्नति हेतु शिक्षक पात्रता परीक्षा( टी.ई.टी.) की अनिवार्यता के संबंध में ल उच्चतम न्यायालय द्वारा विगत 01 सितम्बर 2025 को जारी आदेश के बाद समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया द्वारा प्रकाशित एवं प्रसारित खबरों से फैले भ्रम को दूर करने हेतु आर.टी.ई. एक्ट एवं एन.सी.टी.ई. की अधिसूचना के आलोक में स्पष्ट निर्देश जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आवाहन पर पूरे देश के प्रत्येक जिले से एक साथ प्रधानमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन दिए जाने के कार्यक्रम के क्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश (प्राथमिक संवर्ग) द्वारा प्रधानमंत्री भारत सरकार को सम्बोधित अनुरोध-पत्र सम्पूर्ण प्रदेश में दिनांक 15 सितम्बर को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
जिसके क्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश जनपद इकाई बाँदा दिनांक 15 सितम्बर 2025 को समय-3.00 बजे जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को सम्बोधित अनुरोध पत्र प्रेषित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष पंकज सिंह एवं संयुक्त महामंत्री विनोद कुमार शिवहरे द्वारा शिक्षकों से कार्यक्रम में समय से उपस्थित होने की अपील की है।
