बैठक कर शिक्षकों ने बनाई धरना प्रदर्शन की रणनीति
रजिस्टर के अलावा चार तरीके से हाजिरी देने में त्रस्त है शिक्षक
UP TIMES NEWS- जनपद बाँदा में ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक में ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में आगामी 20 अगस्त को हो जा रहे धरना प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर जिला कार्यकारिणी की एक बैठक राज किशोर शुक्ल ( जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ बांदा) की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मंडलीय मंत्री मेजर मिथलेश कुमार पाण्डेय ने प्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाइन हाजिरी का विरोध प्रकट करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चार प्रकार से हाजिरी ली जा रही है। पहले रजिस्टर में दूसरा बायोमेट्रिक द्वारा तीसरा मानव संपदा पोर्टल पर और अब उत्तर प्रदेश बोर्ड की ऑनलाइन पद्धति द्वारा, सर्व सम्मति से ऑनलाइन हाजिरी का विरोध किया गया। रविवार की बैठक में जनपद के विद्यालयों से जिन इकाई मंत्रियों द्वारा सदस्यता शुल्क सदस्यता प्रपत्र सहित जिला संगठन को दे दी गई है। उनको जिला संगठन द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया।सदस्यता शुल्क देने वाले मधुसूदन दास इंटर कॉलेज जसपुरा,पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज गिरवा,पंडित जवाहरलाल नेहरू अखंड इंटर कॉलेज चंदवारा, सरस्वती इंटर कॉलेज अतर्रा,आदि के इकाई मंत्री सम्मानित किये गए। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित विभिन्न आंदोलनों मे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पूरा सहभागी रहेगा यह भी सहमति बनी। आगामी 20 अगस्त को होने वाले जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना/ प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी विद्यालय बढ़ चढ़कर सहयोग प्रदान करेंगे,जिला संगठन ऐसी आशा रखता है। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री भारत भूषण दिवाकर द्वारा किया गया। बैठक में जमुना प्रसाद पाण्डेय पूर्व जिला अध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद, सूरज कुमार प्रजापति संगठन मंत्री, रामचंद्र सोनकर पूर्व जिला मंत्री ,बृजमोहन सिंह, बाबूलाल विश्वकर्मा ,सेवानिवृत शिक्षक सुरेश चंद्र वर्मा ,सत्येंद्र कुमार प्रवक्ता आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज ,दिलीप सोनी, जुगल किशोर तिवारी ,अमित कुमार अवस्थी ,आशीष कुमार द्विवेदी ,रमेश चंद्र पूर्व जिला मंत्री एवं नीरज शर्मा सरस्वती इंटर कॉलेज अतर्रा आदि उपस्थित रहे।
