आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में आयोजित हुई मंडल स्तरीय प्रदर्शनी
UP TIMES NEWS- आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में समग्र शिक्षा माध्यमिक के अन्तर्गत मण्डल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं टी0एल0एम0 प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। साथ ही विकसित भारत 2025 बिल्डथान का सजीव प्रसारण कराया गया। उक्त विज्ञान प्रदर्शनी में सीनियर वर्ग (कक्षा 11 व 12) एवं जूनियर वर्ग (कक्षा 9 व 10) में बांदा हमीरपुर महोबा एवं चित्रकूट जनपद से जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग करते हुये अपने माडल प्रस्तुत किये गये। उक्त प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग (कक्षा 11 व 12 में नेशनल इ0का0 मौदहा के आशीष कुमार एवं प्रिन्स द्वारा बनाये गये माडल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ तथा राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज हरदौली के अरूण कुमार एवं समीर कुमार द्वारा बनाये गये माडल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार जूनियर वर्ग (कक्षा 9 व 10) में राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज हरदौली के मोहित एवं आशीष द्वारा बनाये गये माडल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ तथा बैजनाथ सरस्वती विद्या मन्दिर कर्वी के मृत्युन्जय एवं अभिजीत द्वारा बनाये गये माडल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।इसी प्रकार राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा टी0एल0एम0 प्रस्तुत किये गये जिसमें नागरिक शास्त्र में विनीता धुरिया राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बांदा अंग्रेजी में ज्योति गुप्ता राजकीय हाईस्कूल परैरपुरा जनपद हमीरपुर हिन्दी में अचल सिंह राजकीय हाईस्कूल इडवां डुडैला जनपद चित्रकूट गणित में डा0 कोमल राजकीय बालिका इ0का0 सुमेरपुर जिला हमीरपुर राजकीय हाईस्कूल पौहार रसायन विज्ञान में कु0 अंजली राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोर्रही जीव विज्ञान में प्रतिज्ञा त्रिवेदी राजकीय हाईस्कूल गोहाण्ड जिला हमीरपुर भूगोल में शालिनी तिवारी राजकीय बालिका इ0का0 अतर्रा अर्थशास्त्र में डा0 प्रीति कनौजिया,पनवाड़ी जिला महोबा भौतिक विज्ञान में शिखा,इतिहास में रेखा जायसवाल राजकीय हाईस्कूल सबादा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। मनोज अस्थाना विजय कुमार डा0 सलमान करीम महेष शुक्ला अर्चना शुक्ला रंजीत अग्रवाल अखिलेश शुक्ला मनीष द्विवेदी एवं राकेश वर्मा निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। विकसित भारत बिल्डथान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा उक्त कार्यक्रम गरीबों युवाओं महिलाओं और किसानों जैसे विभिन्न वर्गों के सशक्तीकरण पर केन्द्रित होने के कारण समाज में अधिक उपादेयता प्रदान करेगी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राज कुमार ‘राज’ द्वारा विद्यार्थियों को ध्यान केन्द्रित कर अपना लक्ष्य प्राप्त करने हेतु पूर्ण प्रयास करने पर प्रकाश डाला गया। सदर विधायक प्रतिनिध रजत सेठ द्वारा समर्थ भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत भारत के सशक्तीकरण पर प्रकाश डाला गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्तराम त्रिपाठी द्वारा विकसित भारत बिल्डथान 2025 के बारे में विस्तार से बताया गया तथा जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार द्वारा आये हुये अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में धर्मराज प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान/प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज बांदा डा0 दयानधिान प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल करहिया विपिन दीक्षित विपिन अवस्थी सचीन्द्र गुप्ता अनुज शुक्ला आदि उपस्थित रहे। मेजर मिथलेश कुमार पाण्डेय प्रधानाचार्य आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के संयोजकत्व में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विमल कुमार त्रिपाठी जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक द्वारा किया गया।
