जनप्रतिनिधियों तथा डीएम की मौजूदगी में किया गया खेलकिट सामग्री का वितरण
UP TIMES NEWS- युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के सौजन्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित महिला एवं युवक मंगल दलों के प्रमाण पत्र एवं खेल प्रोत्साहन किट वितरण कार्यक्रम का आज विकास भवन सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। इसी क्रम में जनपद बाॅदा में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के द्वारा युवक मंगल दलों के प्रोत्साहन किट सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी ने युवक/महिला मंगल दलों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार खेल-कूद किट वितरित कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामों में युवक/महिला मंगल दलों का गठन करके 09 लोगों की कमेटी बनायी गयी है। उन्होंने कहा कि युवक मंगल दल खेल-कूद के कार्यों के साथ अन्य क्रियेटिव कार्यों को करें। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में बेहतर सुविधायें देते हुए खेल मैदान भी बनाये गये हैं। इस अवसर पर उन्होंने विधायक नरैनी ओममणि वर्मा एवं जिलाधिकारी जे रीभा के साथ संयुक्त रूप से क्रमशः कन्धा पुरवा के युवक मंगल दल सुनील कुमार एवं बबेरू के युवक मंगल दल नीरज कुमार को खेल-कूद सामग्री की किट भेंट की। कार्यक्रम में विधायक ओममणि वर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल-कूद भी आवश्यक है। ब्लाक स्तर पर खेल-कूद प्रतियोगितायें होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा खेलो इंण्डिया के अन्तर्गत खेलों को आगे बढाने का कार्य किया गया है। इसी क्रम में प्रदेश एवं जनपद स्तर पर महिला/युवक मंगल दलों को खेलों के प्रति प्रोत्साहन हेतु खेल-कूद सामग्री किट का वितरण किया जा रहा है। डीएम जे रीभा ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 77 पुरूष मंगल दल एवं 87 महिला मंगल दल को खेल-कूद किट वितरित की जा चुकी है। इस अवसर पर जिलाधिकारी जे0 रीभा,नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू सहित ब्लाक प्रमुख बडोखरखुर्द स्वर्ण कुमार सोनू,सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, अंकित बासू, परियोजना निदेशक डीआरडीए एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
