होटल में ठहरने का एसपी ने कराया प्रबंध
दिल्ली से 6 जुलाई को वतन मॉरीशस वापसी करेगी जीना
कुलदीप गुप्ता
यूपी न्यूज टाइम्स। उत्तर प्रदेश के बांदा शहर में ठोकरें खाते घूम रही मॉरीशस की महिला को पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने बड़ा तोहफा दिया है। वतन वापसी की उम्मीद छोड़ चुकी जीना सुल्ताना अब अधिकारियों की मदद से सकुशल अपने वतन वापस पहुंच जाएगी।
पैसे के अभाव में भारत देश के उत्तर प्रदेश के शहर बांदा में दर-दर की ठोकरे खा रही जीना की अपने वतन लौटने की राह आसान हो गई है। डीएम तथा सीओ बबेरू की मदद की बदौलत मॉरीशस की नागरिक जीना सुल्ताना 16 साल बाद अपने वतन वापस लौट रही है। वही जीना की मदद में एसपी पलाश बंसल ने भी छलांग लगाई है। एसपी ने बेबस जीना के रहने के लिए दिल्ली में होटल के प्रबंध करने के साथ खुद खर्च का बोझ उठाया है। वही समान को लेकर एसपी ने ट्रॉली बैग का भी प्रबंध कराया है। ताकि सफर के दौरान जीना को सामान रखने में परेशानी ना हो सके।
गौरतलब हो कि मॉरीशस की रहने वाली जीना सुल्ताना पिछले 16 साल पहले भारत आई हुई थी। दिल्ली में उसका अच्छा खासा कारोबार था। उसके बिजनेस में उसे वक्त ग्रहण लग गया। जब उसकी दोस्ती बाँदा निवासी एक युवक से हो गई। नजदीकियां बनाकर युवक जीना के करीब पहुंच गया। दोनों के बीच दोस्ती इस कदर परवान चढ़ी कि दोनों ने आपस में दोस्ती को रिश्ते में बदल लिया। कुछ दिन तक युवक जीना सुल्ताना के साथ रहा। पूरे कारोबार तथा विदेशी महिला का धन हड़पने के बाद करोड़ों रुपए का चूना लगाकर युवक उसे चकमा देकर अपने घर शहर बांदा भाग आया। जीना का पूरा कारोबार ध्वस्त हो चुका था। जीना भी सड़क पर आ चुकी थी। खोजबीन करते हुए जीना किसी तरह बांदा आई। यहां उसे युवक के घर का पता भी चल गया। मामला काफी हाई प्रोफाइल रहा। नौबत मुकदमे बाजी तक पहुंच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद युवक को जेल भेज दिया। युवक के जेल जाने के बाद जीना सुल्ताना का दिल्ली से बांदा आना-जाना लगा रहा। कुछ दिन तक वह शहर में बनी रही। आसपास के लोग उसकी बेबशी को देखते हुए खाने पीने का इंतजाम भी कर देते थे। न्यायालय में तारीखों तथा न्याय पानी की उम्मीद में जीना ने स्टेशन रोड में किराए का कमरा लेकर रहने लगी। हालात इतने बिगड़ते गए कि कमरे का किराया देने की बात तो दूर मॉरीशस की महिला को खाने के लाले पड़ने लगे। इस बात की जानकारी जब सहयोगियों के अलावा कोतवाली में तैनात सिपाही सत्यम गुर्जर को हुई तो उन्होंने महिला को खाने-पीने का इंतजाम कराने के बाद कमरे का किराया अदा किया। मामला धीरे-धीरे अधिकारियों के कानों तक पहुंच गया। मॉरीशस की महिला जीना सुल्ताना की दास्तान सुनकर जिलाधिकारी जे रीभा का कलेजा फट गया। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार को जिन को वतन वापसी कराने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने जीना सुल्ताना की वतन वापसी का टिकट कराया। वतन वापसी की 6 तारीख भी मिली है। जीना सुल्ताना दिल्ली से फ्लाइट के जरिए अपने वतन मॉरीशस वापस जाएगी। सोशल मीडिया के जरिए जब इस आशय की जानकारी बबेरू सीओ सौरभ सिंह को हुई तब उनका भी दिल दहल गया। सीओ सौरभ सिंह ने बांदा से दिल्ली तक ट्रेन से जाने के बाद फ्लाइट में आने वाले निजी खर्चों के निर्वाहन का जिम्मा उठाया। साथ ही जीना सुल्ताना की उन्होंने आर्थिक मदद की। जीना की मदद में डीएम के बाद एसपी पलाश बंसल ने भी छलांग लगाई है। बांदा से जीना 3 तारीख को दिल्ली रवाना होगी। अपने वतन लौटने के लिए दिल्ली में उसे दो दिनों तक फ्लाइट का इंतजार करना पड़ेगा। दिल्ली में रुकने में कोई परेशानी ना हो इसको लेकर एसपी पलाश बंसल ने जीना के रहने के लिए होटल के खर्च का इंतजाम किया है। होटल के खर्च के अलावा सामान रखने में उसे दिक्कत ना हो। इसको लेकर एसपी ने जीना के लिए ट्रॉली बाग का प्रबंध किया है। अब वह आसानी से अपने वतन का सफर कर सकेगी।
वतन लौटने की जीना को जगी उम्मीद
जीना सुल्ताना भारत आने के बाद अब वह वतन वापस लौटने की उम्मीद छोड़ चुकी थी। टिकट तथा किराया का पैसा ना होने के कारण अब उसे यह लग रहा था कि अब उसकी सांसे भारत में ही थम जाएंगी। जिलाधिकारी जे रीभा तथा एसपी पलाश बंसल,एडीएम राजेश कुमार,सीओ सौरभ सिंह की मदद के बाद जीना सुल्ताना सकुशल अपने वतन के लिए 6 तारीख को दिल्ली से रवाना हो जाएगी।
जीना ने अफसरो का जताया आभार
वतन लौटने की खुशी में जीना सुल्ताना ने मददगार बनी बांदा डीएम जी रीभा, एसपी पलाश बंसल,अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार तथा सीओ सौरभ सिंह का आभार जताने के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया है।
अधिकारियों के सहयोग से हो सकी जीना की वापसी
जीना सुल्ताना की वतन वापसी के लिए हर कोई दुआएं कर रहा था। लेकिन मदद के नाम पर कोई आगे नहीं आ रहा था। जब लाखों रुपए खर्च की बात आती थी तो अच्छे-अच्छे दिग्गज बैक फुट पर आ जाते थे। एक तरफ जहां डीएम जे रीभा, एसपी पलाश बंसल,एडीएम राजेश कुमार, सीओ सौरभ सिंह की मदद की बदौलत जीना सुल्ताना 6 जून को दिल्ली से मॉरीशस के लिए रवाना होगी। वही कमिश्नर अजीत कुमार तथा एडिशनल एसपी शिवराज ने भी जीना सुल्ताना की मदद किए जाने का आश्वासन दिया है। साथ ही सकुशल वतन वापसी की दुआएं की हैं।

I thank you all from the buttom of my heart for the great humanitarian help you did for me. Without you all this would not be possible. A special thanks to bhai Kuldeep Gupta i am very grateful to him as well. May Allah Bless you All. Yours respectfully Jina Sultana Jaufuraully