बाढ़ के चलते बहा रपटा

पूर्व मंत्री ने की टीएसी जांच कराये जाने की मांग

UP TIMES NEWS- यमुना नदी में आई बाढ़ के चलते बांदा जनपद के जसपुरा क्षेत्र के अंतर्गत झंझरी पुरवा गांव में पानी का रपटा बारिश में टूट गया। जिससे गांव वालों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व मंत्री ने कमिश्नर को पत्र देकर टीएसी जांच कराये जाने की मांग की है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव/पूर्व कैबिनेट मंत्री विशम्भर प्रसाद निषाद ने अपने जसपुरा ब्लॉक के और अपने ग्राम झंझरी में लघु सिंचाई विभाग से अभी 2/3 पहले निर्मित रपटा के फटने व टूटने के विषय में बाढ़ पीड़ित क्षेत्रवासियों की मदद के लिए आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल अजीत कुमार को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि विगत कुछ माह पहले रपटे का निर्माण कार्य किया गया था। गुणवत्ता ठीक न होने के कारण रपटा ध्वस्त हो गया है। मंत्री ने कमिश्नर अजीत कुमार से टीएससी जांच कराकर दोषियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन देने में सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *