डंडा मारकर अधेड़ की हत्या

तेज बूफर बजाने के विरोध करने पर युवक ने दिया वारदात को अंजाम

अतर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहतरा गांव में हुई वारदात

यूपी न्यूज टाइम्स- तेज बूफर बजाने का विरोध करना अधेड़ को महंगा पड़ गया। पड़ोसी युवक ने उसके सिर पर डंडे से हमला कर उसकी नृशंस से हत्या कर दी। सूचना के मिलते ही सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार, थानाध्यक्ष ऋषि देव सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। जहां अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया। इधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अतर्रा थाना क्षेत्र के महोतरा गांव निवासी 45 वर्षीय दयाराम पुत्र शिवराम यादव मंगलवार की रात घर से दो सौ मीटर दूर पानी की टंकी के पास शराब के नशे में दयाराम तेज आवाज से बूफर में आल्हा बजा रहा था। वही कुछ दूर पर कल्लू विश्वकर्मा का मकान है। वह भी दारू मूर्गा कर रहा था। कल्लू ने दयाराम से बूफर धीमा बजाने को कहा लेकिन दयाराम नही माना नशे में घर से निकले कल्लू ने उसे गाली गालौज करना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ गया कि कल्लू ने दयाराम के सिर पर ताबड़ तोड़ डंडो से पीट कर उसकी हत्या कर दी। दयाराम वही ढेर हो गया। काफी देर बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणो ने देखा तो घरवालो को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई नंदकिशोर ने बताया कि दयाराम दो भाई थे। बड़ा भाई शारदा गुजरात मे रह कर मजदूरी करता है। उसकी मां मलुहा की सोलह साल पहले और पिता की चार साल पहले मौत हो चुकी है। दयाराम आविवाहित था। वह गांव में रह कर मजदूरी करता था। हत्या आरोपी कल्लू और मृतक दयाराम दोनो दोस्त थे। दोनो एक साथ पीते खाते थे। घटना वाले दिन दोनो लेाग अलग अलग शराब पी रहे थे। नंदकिशोर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकेपास से आला कत्ल डंडा भी बरामद कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी अपराधी किस्म का है। वह अपराधिक गतिविधियो लिप्त रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!