महिला बोली निलबंन का भय दिखाकर आईएएस ने यौन शोषण
UP TIMES NEWS- एक महिला अफसर ने आईएएस अधिकारी पर निलंबन का भय दिखाकर यौन शोषण किए जाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।
राज्य कर में तैनात आईएएस अधिकारी के खिलाफ शिकायती पत्र में बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं। तथ्यों के साथ की गई शिकायत में कहा गया है कि पांच लाख रुपये के भ्रष्टाचार के आरोपों में से घिरी एक महिला अफसर को निलंबन का भय दिखाकर बुलाया और फाइव स्टार होटल में तीन दिन के लिए कमरा बुक कराया। आरोप है कि नौकरी बचाने के नाम पर उसका शोषण किया गया। होटल के सीसीटीवी फुटेज के जरिये पूरे मामले की जांच की अपील की गई है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक महिला अफसरों ने डर की वजह से चार पेज का अनाम पत्र जारी किया है। इसमें तथ्यों के साथ राज्य कर विभाग नोएडा में तैनात आईएएस अधिकारी के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाए गए हैं। पत्र में बताया गया है कि गाजियाबाद में तैनात महिला राज्य कर अधिकारी के खिलाफ एक करदाता ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें एक कबाड़ वाहन (UP25-ईटी21..) के साथ आईएएस अधिकारी को उनके निजी मोबाइल नंबर पर ऑडियो-वीडियो क्लिप के सबूत दिए गए। इस वीडियो में महिला राज्यकर अधिकारी वाहन को रिलीज करने के लिए 5 लाख रुपये की मांग कर रही हैं। नियमानुसार मामले की जांच गाजियाबाद में तैनात चार संयुक्त आयुक्तों को दी जानी चाहिए, लेकिन गौतम बुद्ध नगर के एक अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। आरोप लगाए गए हैं कि आईएएस अधिकारी ने रिश्वत के आरोपों और निलंबन के खतरे से मुक्त होने के लिए महिला अधिकारी का शोषण किया। इसके लिए नोएडा के एक फाइव स्टार होटल में तीन दिन के लिए कमरा बुक कराया। पत्र में मांग की गई है कि होटल के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज से इसे सत्यापित किया जा सकता है। शिकायत मिलने पर मामले की छानबीन शुरू हो गई है।
