लखनऊ-सरकार ने आईएएस अफसरों के किए बंफर तबादले,46 अफसर किए गए इधर से उधर

मिर्जापुर कमिश्नर सहित बदले गए कई आयुक्त

चित्रकूट डीएम सहित प्रदेश के कई आईएएस अफसरो के हुए ट्रांसफर

UP TIMES NEWS- उत्तर प्रदेश सरकार ने नौकरशाहों में बड़ा फेरबदल किया है। कई कमिश्नर सहित कई जिला अधिकारियों को इधर से उधर किया है। कई डीएम क्लीन बोर्ड भी किए गए हैं।
यूपी में 46 अफसरों का तबादला किया गया है। इसमें आईएएस कृतिका ज्योत्सना को बस्ती का डीएम, वाराणसी के सीडीओ हिमांशु नागपाल को वाराणसी का नगर आयुक्त बनाया गया है। वाराणसी की एडीएम वंदिता श्रीवास्तव को कुशीनगर का सीडीओ बनाया गया है। रामपुर के सीडीओ नंद किशोर कलाल को गाजियाबाद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। मिर्जापुर के आईएएस बाल कृष्ण त्रिपाठी को सचिवालय सामान्य प्रशासन बनाया गया है। उनकी जगह राजेश कुमार की नियुक्ति की गई है।

सीतापुर के डीएम अभिषेक आनंद बने विशेष सचिव आबकारी
सीतापुर के जिलाधिकारी अभिषेक आनंद को विशेष सचिव आबकारी बनाया गया है। वहीं, सिद्धार्थ नगर के डीएम राजा गणपति आर को डीएम सीतापुर बनाया गया है। कौशांबी और बलरामपुर के भी जिलाधिकारी बदल गए हैं। दूसरी ओर राजेश कुमार को मिर्जापुर का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। अन्य तबादलों में प्रखर सिंह को वाराणसी का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बनाया गया है।

देखें लिस्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *