वर्ष 2009 बैच के आईएएस अफसर हैं आनंद कुमार सिंह
ईमानदार के अलावा मेहनती तथा लगनशील अफसरो में होती है आनंद कुमार सिंह की गिनती
UP TIMES NEWS- सेवानिवृत्ति पीसीडीएफ के पूर्व प्रबंध निदेशक को लोक सेवा अभिकरण का सदस्य नामित किया गया है। सरकार ने राज्यपाल के आदेश के बाद शासनादेश भी जारी कर दिया है। इससे पूर्व वह संभल बांदा के जिला अधिकारी के अलावा महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के मूल रूप से औरैया जनपद के रहने वाले 2009 बैच के आईएएस अफसर आनंद कुमार सिंह की गिनती लगनशील तथा मेहनती के अलावा अच्छे ऑफिसरो में होती थी। विगत वर्ष आईएएस आनंद कुमार सिंह पीसीडीएफ प्रबंध निदेशक के पद से सेवानिवृत हुए थे। इसके पहले वह जिलाधिकारी संभल,बांदा के अलावा महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। राज्यपाल तथा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद सरकार ने उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी है। आईएएस आनंद कुमार सिंह को लोक सेवा अभिकरण का सदस्य बनाया गया है। सरकार ने शनिवार को आदेश भी जारी कर दिया है।
