घायलो को उपचार के लिए कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती
UP TIMES NEWS- मकान के विवाद में परिवार के लोगों ने पति-पत्नी सहित तीन को रॉड से पीट कर घायल कर दिया। एकना घटना में पड़ोसी ने युवक की पिटाई कर दी।
कोतवाली नगर के बलखंड़ी नाका निवासी 32वर्षीय रवि गुप्ता पुत्र मुन्नीलाल का बुधवार की दोपहर किसी बात को लेकर बड़े भाई पिंटू गुप्ता से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ गया कि पिंटू गुप्ता समेत आधा दर्जन लेागो ने रवि गुप्ता के ऊपर लोहे की राड़ से हमला कर दिया। पुत्र को पिता देखा 65वर्षीय मां अनीता, 28 वर्षीय पत्नी नीलम बचाने आई तो उन्हे भी लहूलुहान कर दिया। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग दौड़ पड़े। किसी तरह समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया। सभी घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। घर रवि गुप्ता ने बताया कि उसका बड़ा भाई मकान हथियाना चाहता है। घर से निकाले के लिए उनके साथ आक्सर मारपीट करता है कि सभी लोग घर छेड़ कर भाग जाए। दूसरी घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी 35 शिवशरण पुत्र गोकुल का मामूली बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर दो लोगो ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
