लखनऊ-एयरपोर्ट में पकड़ी गई करोड़ों रुपए की हाइड्रोपोनिक वीड

बैंकॉक की यात्रा से लौटे दो यात्रियों के कब्जे से की गई बरामदगी

रेव पार्टियों में होता है बीड का इस्तेमाल

UP TIMES NEWS- हाइड्रोपोनिक बीड की तस्करी लगातार बढ़ती जा रही है। बैंकॉक की यात्रा से लौटे दो यात्रियों के कब्जे से 13 किलो से अधिक हाइड्रोपोनिक बीड पकड़ी गई है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 13 करोड़ से अधिक आंकी की जा रही है।

विदेशों से हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस वर्ष कई मामले पकड़ में आ चुके हैं। यह बीड रेव पार्टियों में इस्तेमाल होती है। ताजा मामला बीते बुधवार का है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-105 बैंकॉक से दोपहर साढ़े तीन बजे उड़ान भरकर शाम 6ः25 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचती है। बीते बुधवार शाम को जब विमान लखनऊ पहुंचा तो एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों को शक होने पर यह बीड पकड़ में आई। सूत्रों ने बताया कि दोनों यात्रियों के पास से 13.16 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई है। बिजनौर निवासी मो. इमरान और मणिकांत के पास से यह वीड बरामद की गई है। उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में मो. इमरान ने बताया कि बैंकॉक में एक व्यक्ति ने उसे बैग दिया था, जिसे लखनऊ में समीर नामक व्यक्ति को सौंपना था। हालांकि आरोपी की यह बात जांच अधिकारियों के गले नहीं उतर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *