हमीरपुर-खाद की कालाबाजारी की शिकायत पर तत्काल होगा कार्यवाही का एक्शन

सहकारी समिति के निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने दिया अल्टीमेटम

खाद केंद्र तथा अस्पताल का आयुक्त ने किया निरीक्षण

UP TIMES NEWS- किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने के साथ खाद की कालाबाजारी की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। अगर शिकायत मिली तो तत्काल कार्यवाही की जाएगी।
हमीरपुर जनपद के मौदहा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम के उपरान्त आयुक्त आयुक्त अजीत कुमार के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,मौदहा एवं पीसीएफ खाद वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मौदहा के निरीक्षण में सभी डॉक्टर ड्यूटी पर उपस्थित पाये गये। पूर्व में पाई गई कमियों की तुलना में काफी हद तक सुधार देखने को मिला। लेकिन अस्पताल के मुख्य द्वार पर घास व गन्दगी मिली।

जिस पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी जताई। आयुक्त अजीत कुमार ने निर्देश दिये कि तत्काल सफाई करायी जाए एवं केंद्र में नियमित साफ-सफाई,पेयजल, दवाओं की उपलब्धता, सीसीटीवी को क्रियाशील रखे जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी मरीज को बाहर की दवा ना लिखी जाए। डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर सार्वजनिक स्थान पर मोबाइल नंबर सहित प्रदर्शित किया जाए। इसी तरह कमिश्नर खाद वितरण केन्द्र के निरीक्षण के दौरान पीसीएफ मौदहा में प्रभारी रमाशंकर उपस्थित पाये गये। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि केन्द्र में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। आयुक्त अजीत कुमार ने निर्देशित किया कि किसानों को समय से खाद उपलब्ध करायी जाए। किसी भी प्रकार की ओवर रेटिंग,कालाबाजारी अथवा टैगिंग जैसी शिकायतें प्राप्त नहीं होनी। नही तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। आयुक्त ने निर्देशित किया कि सरकार की प्राथमिकता जनता को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराये जाने के प्रयास करें। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे संवेदनशील होकर जनता की समस्याओं को सुनें और उनके निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरते। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के दौरान किसी भी नागरिक को बिजली,पानी,स्वास्थ्य एवं खाद जैसी मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कठिनाई न होने पाए इस बात का विशेष ख्याल रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *