गाजीपुर- शिक्षा के प्रति पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान रामपाल

अखिल भारतीय कुंभकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया ऐलान

वंचित लोगों को दिखाई जाएगी शिक्षा की राह

UP TIMES NEWS- शिक्षा कामयाबी की मास्टर चाबी है। शिक्षा के अभाव में कोई भी वंचित न रह जाए। इसको लेकर गांव गांव जागरूकता मुहिम चलाई जाएगी। अखिल भारतीय कुंभकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खुले मंच से एलान किया है

रविवार को पूर्वांचल की धरती गाजीपुर के रॉयल पैलेस बंशी बाजार में अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के तत्वाधान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह और सामाजिक एकता राजननैतिक भागीदारी कार्यक्रम अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चुन्नीलाल प्रजापति पूर्व परिवहन आयुक्त मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डॉ सुरजीत प्रजापति ने किया ।
प्रतिभा सम्मान समारोह का अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर महापुरुषों गुरुओं समाज सुधारकों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में गाजीपुर के कोने कोने से आए सैकड़ों प्रतिभावान छात्र छात्राओं विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जो हाई स्कूल इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने कहा कि महासभा फोरम संगठन अपने उद्देश्यों के अनुसार पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर समाज में शिक्षा के प्रति ग्रामीण स्तर पर जागरूक करना और शिक्षा से वंचित समाज के नौनिहाल बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान के तहत संगठन द्वारा निरंतर कार्य चल रहा है जिससे समाज के बच्चे कही पैसे धनाभाव के कारण समाज के बच्चे शिक्षा से वंचित न रह जाए।

इसकी पूरी तरह से जिम्मेदारी के साथ महासभा फोरम ध्यान रख रहा है। क्योंकि शिक्षा से ही समाज का सम्पूर्ण विकास संभव है शिक्षा से ही समाज को सामाजिक न्याय राजनेतिक भागीदारी मान सम्मान स्वाभिमान जिंदा रखने का ज्ञान मिलता है और राजनेतिक ताकत बढ़ाने के लिए समाज को संगठित होकर समाज के युवाओं को आगे आकर हर चुनाव लड़ना चाहिए। जिससे विकास के हर रास्ते राजनीति की मास्टर चाबी से ही खुलते है ।मुख्य अतिथि चुन्नीलाल प्रजापति ने कहा कि समाज की ताकत तभी बढ़ेगी जब हम लोग अपने हक अधिकार हिस्सेदारी भागीदारी के लिए अपने अपने घरों से निकल कर संघर्ष करना चाहते क्योंकि लोकतंत्र में वोट का अधिकार सही तरीके से प्रयोग जिससे समाज का सम्पूर्ण विकास हो सके। प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम संगठन को जिला, ब्लाक और गांव स्तर पर मजबूर बनाने का संकल्प दिलाया। जिससे समाज में हर स्तर पर सामाजिक उत्पीड़न और अन्याय अत्याचार के विरुद्ध हम सब मिलकर समाज को न्याय दिला सके। राष्ट्रीय महासचिव लालचंद्र प्रजापति ने संगठन द्वारा चलाए जा रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मिशन अभियान 2026 को समाज के लोग अभी से गांव स्तर पर बड़ी तैयारी में जुट जाएं। जिससे समाज की राजनेतिक पृष्ठ भूमि बेसिक रूप से मजबूत हो सके। विशिष्ट अतिथि कौशल रामन अधीक्षण अभियंता ने छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा के लिए निरंतर प्रयास करते रहने के कई तरीके बताए। प्रदेश उपाध्यक्ष मंगेश प्रजापति ने बच्चों को मोबाइल फोन और सोशल मीडिया पर अभी ज्यादा ध्यान ने देकर शिक्षा पर लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एकाग्रचित होकर भविष्य को बनाए समारोह को वरिष्ठ पदाधिकारियों ,समाजसेवियों बुद्धजीवियों ने भी संबोधित किया। जिनमें फौजदार प्रजापति आयकर अधिकारी, प्रवेश प्रजापति सी डी पी ओ ,मनोज कुमार प्रजापति लेखाधिकारी,दीपक कुमार प्रजापति कृषि वैज्ञानिक ,डा वरदानी प्रजापति अपर निदेशक ग्रामीण विकास,अखिलेश प्रजापति एडीओ,कॉपरेटिव,शैलेश प्रजापति, प्रजापति एल सी राठौर दिल्ली, अंबिका प्रजापति,मोहिंदर प्रजापति,उमाशंकर प्रजापति,सुशील कुमार प्रजापति,मीरा प्रजापति,सविता प्रजापति,संगीता प्रजापति,दिव्यासी प्रजापति , अरविंद कुमार ए, शंभु प्रजापति, रवि प्रकाश,प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र प्रजापति, भरतलाल प्रजापति ,विशेष प्रजापति , समाजसेवी चिखुर प्रसाद प्रजापति वाराणसी,डा अभिषेक प्रजापति,हीरालाल प्रजापति,अभिमन्यु प्रजापति,मऊ जिलाध्यक्ष अमरनाथ प्रजापति,जिलाध्यक्ष योगेन्द्र प्रजापति,भृगुंजय प्रजापति,शत्रुघ्न प्रजापति,अच्छेलाल प्रजापति,पारस प्रजापति,कलिंदर प्रजापति,शिव मुनि प्रजापति,रामाशीष प्रजापति,सोनू प्रजापति, पंकज प्रजापति,अमित प्रजापति, ब्रजेश कुमार प्रजापति,चंद्रभान प्रजापति,मनोज कुमार प्रजापति,अर्जुन कुमार प्रजापति, प्रदीप कुमार प्रजापति,अजय कुमार प्रजापति,लवकुश प्रजापति सहित अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के जनपद आजमगढ़ मऊ गाजीपुर देवरिया बलिया,चंदौली,वाराणसी जौनपुर आदि जनपदों से संगठन लोगों ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार प्रजापति ने सभी आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!