चार आरोपी गिरफ्तार, भाजपा नेत्री का भाई फरार

जानलेवा हमला करने के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी

भाजपा नेत्री के भाई सहित अन्य आरोपियों की पुलिस कर रही तलाश

UP TIMES NEWS- जानलेवा हमला करने के मामले में बाँदा पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। वही भाजपा नेत्री के भाई सहित अन्य कई फरार है। जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
एसपी बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना बबेरू पुलिस द्वारा एक व्यक्ति पर हमला कर गम्भीर रूप से घायल करने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि विगत 12 जुलाई को कोतवाली बबेरू क्षेत्र के ग्राम परास के रहने वाले प्रमिल सिंह पुत्र इन्द्रजीत सिंह के ऊपर भाजपा नेत्री के भाई विष्णु गुप्ता निवासी परास कोतवाली बबेरू सहित कई लोगो ने मिलकर जानलेवा हमला किया था। जिस पर वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था। इस संबंध में घायल व्यक्ति द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बबेरू पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। सोमवार को को मुखबिर की सूचना पर मयंक तिवारी उर्फ सतेन्द्र पुत्र शिव प्रसाद तिवारी निवासी ग्राम पखरौली थाना बबेरू,प्रियांक कोरी पुत्र अनिल कुमार निवासी गायत्री नगर बबेरू थाना बबेरू, गिरिराज पुत्र प्रकाश चन्द गुप्ता निवासी प्रभाकर नगर बबेरू कस्बा थाना बबेरू, इरफान पुत्र मुस्ताक निवासी चमरौड़ी थाना कोतवाली नगर को तिन्दवारी रोड नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। वही अभी मुख्य आरोपी विष्णु गुप्ता सहित अन्य कई फरार है। जिनकी तलाश जारी है। अभियुक्त विष्णु गुप्ता भाजपा नेत्री का भाई है। आरोपी की बहन भाजपा महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी है। गिरफ्तार करने वाली टीम चौकी प्रभारी पखरौली अरविन्द कुमार मौर्य,आरक्षी सूर्यकान्त, सुजान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!