इससे जुड़े रोगियों का होगा क्लिनिक में होगा उपचार
UP TIMES NEWS- पीजीआई में अब फैटी लिवर तथा मोटापा के उपचार के लिए अलग से क्लिनिक का शुभारंभ किया गया है। जिससे रोगियों का सही तरीके से उपचार किया जा सके।
संजय गांधी पीजीआई में हेपेटोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अमित गोयल ने बताया कि विभाग में फैटी लिवर और मोटापा क्लीनिक शुरू की जाएगी। प्रो. गोयल रविवार को संस्थान में लिवर पर आयोजित सम्मेलन में बोल रहे थे। प्रो. गोयल ने बताया कि फैटी लिवर की सबसे बड़ी वजह मोटापा है। यह बीमारी धीरे-धीरे गंभीर रूप ले लेती है। फैटी लिवर आगे चलकर लिवर फेल होने की वजह बनता है। सावधानी बरतकर इस पर काबू पाया जा सकता है। इसलिए मोटापा और फैटी लिवर दोनों पर परामर्श देने के लिए क्लीनिक की शुरुआत की जाएगी। संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने कहा कि खानपान और खराब जीवन शैली की वजह से फैटी लिवर की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। इस मौके पर प्रोफेसर अनूप सराया,प्रोफेसर अजय दुसेजा, प्रोफेसर राकेश अग्रवाल और प्रोफेसर एसी आनंद मौजूद रहे।
