खेत में सोते समय हुई घटना
सर्प के डसने से किशोरी सहित अन्य दो की भी बिगड़ी हालत
यूपी न्यूज टाइम्स- खेत में सो रहे बुजुर्ग को सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घर वालों ने जब देखा तब उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। वही अलग-अलग जगह पर सर्प के काटने से अन्य दो की हालत बिगड़ गई। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरंवा थाना क्षेत्र के छिबांव गांव निवासी 68 वर्षीय परदेशिया पुत्र पंक्षी किसानी करता था।वह रविवार की रात खेत में सो रहा था। तभी सर्प ने उसके पैर में डस लिया। हालत खराब होने पर वह घर पहुंचा। परिजनो ने उसका पहले घरेलू उपचार किया। लेकिन हालत में कोई सुधार नही हुआ परिजन उसे लेकर इधर उधर झाड़ फूक करवाते रहे। मंगलवार की सुबह हालत में सुधार न होने पर घरवालो ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने उसे देखने के बाद रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घरवालो ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक किसानी के अलावा मजदूरी करता था। उधर बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अंडौली गांव निवासी 42वर्षीय उमेश पुत्र सुखराज मंगलवार की सुबह घर के अंदर कोई सामान निकालने गया था। तभी सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह अतर्रा कस्बा निवासी 12वर्षीय अंजली पुत्री शिवशरन मंगलवार की सुबह घर पर काम कर रही थी। तभी सर्प ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को जानकारी हुई उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका उपचार जारी है।