रेलवे लाइन पार करते समय हुआ हादसा
UP TIMES NEWS- जनपद बांदा में रेलवे लाइन पार करते समय बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी कटकर मौत हो गई।
मटौध थाना क्षेत्र के भूरागढ निवासी 75 वर्षीय बल्दा पाल पुत्र मिजाजी पाल बुधवार की दोपहर अपने पैत्रक गांव बंशीपुरवा जा रहा था। तभी दुरेड़ी अंडर ब्रिज के ऊपर से रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आ जाने से कट कर उसकी मौत हो गई। ट्रेन गुजरने के बाद वहां से गुजर रहे चरवाहो ने देखा तो घरवालो को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही घरवालो मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे योगेद्र पाल ने बताया कि बल्दा पाल बुजुर्ग होने के कारण घर पर ही रहता था। उसके दोनो पुत्र कारेलाल, छेदीलाल, ई रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह अपनी बेटी से मिलने गांव जा रहा था। तभी उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
