कमासिन थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना नदी किनारे मिली लाश
दो दिन पहले बिना बताए घर से निकल गया था मृतक
बाँदा। युवक की हत्या करने के बाद आरोपी शव को नदी किनारे फेंक कर फरार हो गए। सुबह गांव वालों ने जब शव पड़ा देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के मिलते ही सीओ बबेरू सौरभ सिंह, थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी तत्काल मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड तथा फॉरेंसिक टीम ही पहुंची। जहां पुलिस अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया। घटना की खुलासे को लेकर एसपी ने कई टीमें लगे हैं।
जानकारी के मुताबिक कमासिन थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीरा गांव स्थित यमुना नदी किनारे गुरुवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा देखा गया। ग्रामीणों ने देखा तब सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सीओ बबेरू सौरभ सिंह, थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी मौके पर पहुंचे। तत्काल डॉग स्क्वायड तथा फॉरेंसिक टीम को भी बुलवाया गया। शव की शिनाख्त कमल यादव के रूप में हुई। क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि विगत दो दिन पहले कमल यादव घर में बिना बताए निकल गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। घर वालों ने काफी खोज बीन की। जब उसका कहीं भी आता पता नहीं चला। तो मामले की शिकायत पुलिस से की। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस खोजबीन में जुटी हुई थी कि आज सुबह उसका शव नदी किनारे मिला। मृतक के शरीर में गंभीर चोट के निशान हैं। जिससे जाहिर हो रहा है कि किसी ने उसकी हत्या करने के बाद शव को फेंका है। इधर घटना के खुलासे को लेकर एसपी पलाश बंसल ने सीओ सौरभ सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग कई टीमें लगाई हैं। एसपी ने कहा कि जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
।