बाँदा-शहर में घूमी बाइक रैली,किया गया जागरूक

डीआईजी,डीएम,एसपी की मौजूदगी में राज्य मंत्री ने झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

UP TIMES NEWS- मिशन शक्ति फेज 5 के आगाज के बाद जनपद में जागरूकता की मुहिम तेज हो गई है। बाइक रैली निकाल कर पुलिस कर्मियों ने लोगों को कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया।
महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के क्रम रविवार को जनपद में महिला पुलिस अधीकारियों/कर्मचारियों की बृहद स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। जागरुकता रैली को पुलिस लाइऩ बांदा से जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद द्वारा विधायक नरैनी ओम मणि वर्मा,डीआईजी राजेश एस,डीएम जे रीभा,एसपी पलाश बंसल की मौजूदगी में हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।जागरुकता रैली पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर महाराणआ प्रताप चौराहा, कालूकुआँ,बाबूलाल चौराहा,मर्दननाका, बलखण्डीनाका,स्टेशन रोड होते हुए वापस पुलिस लाइन में समाप्त हुई। जागरुकता रैली के माध्यम से महिलाओं/बालिकाओं को शासन द्वारा उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। एक दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस.,जिलाधिकारी जे0 रीभा,पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल,अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने उत्साह बढ़ाने के साथ कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की नसीहत दी। डीआईजी राजेश एस ने कहा कि स्कूल,कॉलेजो में छात्राओं के अलावा महिलाओं को जागरूकता की मुहिम चलाई जाए। डीएम जे रीभा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें जागरूक करने के प्रयास करें।

एसपी पलाश बंसल ने कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत भीड़भाड़ इलाकों के अलावा गांव में गाँव मे चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक करें। कहा कि मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक रुप से जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अन्तर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा स्कूलों,कॉलेजों,ग्राम सचिवालयों,बाजारों आदि स्थानों पर चौपाल का आयोजन कर महिलाओं/बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु शासन द्वारा चलाई जा विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *