मायके वालों ने ससुरालीजनों पर लगाया मार डालने का आरोप
UP TIMES NEWS- फांसी लगाकर युवती ने खुदकुशी कर ली। घर वालों ने जब शव लटका देखा,तब उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। इधर मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज को लेकर मार डालने का आरोप लगाया है।

मर्का थाना क्षेत्र के खेरा गांव निवासी 25वर्षीय मीरा पत्नी बलबीर का शव रविवार की दोपहर कमरे के अंदर पंखा के हुक पर साड़ी के सहारे फंदे पर लटकता मृतका के भाई ने देखा तो चीख पड़ा। ससुराली जन भाई को देख मौके से फरार हो गए। मृतका के चाचा राजकरन ने बताया कि मीरा की शादी चार साल पहले हुई थी। उसके एक बेटी है। ससुराली जन दहेज में बाइक की मांग करते थे। न देने पर मीरा को प्रताड़ित करते थे। एक सप्ताह पहले मायके से मीरा ससुराल गई थी। ससुराली जन मीरा की फोन से बात भी नही करते थे। चाचा का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराली जनो ने पहले उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका रहे थे। इसी बीच मीरा का भाई शिवमूरत मौके पर पहुंच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फिर हाल तहरीर नही दी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले की तहरीर पुलिस को दी जाएगी।
