सीओ सदर तथा इसओ ने लिया घटना का जायजा
जनपद के पैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई वारदात
UP TIMES NEWS- सोते समय बुजुर्ग महिला की किसी ने हत्या कर दी। उसके गले तथा चेहरे में चोट के निशान हैं। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पैलानी थाना क्षेत्र में सोमवार मध्यरात्रि लगभग दो बजे घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रही वृद्धा रामा (85) की हत्या कर दी गई। गले पर रगड़ के निशान के साथ चेहरे में जख्म के निशान मिले हैं। वारदात के समय रामा का पति गया प्रसाद कुशवाहा पास ही स्थित घर में सोया हुआ था और पत्नी छप्पर के नीचे चारपाई पर सोई हुई थी। पति ने बताया की एक दिन पहले गांव में चोर आए हुए थे। तभी वृद्धा रामा ने उन्हें आवाज लगाई थी। मानना है कि शायद चोरों ने ही घटना को अंजाम दिया हो। पैलानी थानाध्यक्ष सुखराम सिंह ने साक्ष्य जुटाने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि महिला बीमार चल रही थी। पिछले लगभग 2 सालों से वह बिस्तर से सही ढंग से उठ भी नहीं पा रही थी।