बाँदा-सीने में सांग घुसने से महिला की मौत

जनपद के नरैनी कस्बे में हुई घटना

UP TIMES NEWS- वृद्ध महिला के सीने में संदिग्ध परिस्थितियों में सांग घुस गई। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर मोहल्ले वासियो का कहना है कि महिला के बेटों के बीच विवाद हुआ था। मां के हस्तक्षेप करने पर बेटे ने मां के सीने में सांग घोप दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर निवासी गुंधी देवी पत्नी फूलचंद के दो पुत्र अजय और जालंधर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनो भाई झगड़ा करते हुए घर के बाहर बनी देवी मंदिर की चौरी (मढिया)के पास आ गए। शोर गुल सुनकर बीच बचाव करने के लिए गुंधी मौके पर पहुंच गई। मांमला शांत कराने प्रयास किया। इस दौरान आवेश में आकर पुत्र ने देवी मढिया पर लगी बरछी (सांग) को उखाड़कर मां के सीने में घोंप दिया। वह लहुलूहान होकर गिर पड़ी। गंभीर हालत में परिजन उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज लेकर आए। यहां डाक्टरो ने उसकी हालत देख उसे कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर कानपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मोहल्ले वासियो का कहना है कि विवाद में पुत्र ने उसके सीने में सांग घोप दिया। जबकि मृतका के पति फूलचंद्र का कहना है कि मंगलवार की दोपहर पत्नी घर के बाहर मौजूद देवी की चौरी में पूजा कर रही थी। पत्थर लगने से वह गिर पड़ी मंदिर में लगी सांग उसके घुस गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। सांग घुसने से महिला की मौत हुई है। कोतवाली निरीक्षक संदीप तिवारी मामले की जांच पड़ताल कर रहे है। प्रथम दृष्टया पुत्रों का विवाद सुलझाने के दौरान आवेश में आकर पुत्र ने मां के सीने पर बरछी घोंप दी। किसी ने घटना की तहरीर नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *