शिक्षा तथा अनुश्रवण समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
टायलीकरण के साथ विद्यालयों की बाउंड्री को समय से बनवाए जाने के लिए किया निर्देशित
UP TIMES NEWS- कम्पोजिट ग्रान्ट से प्राप्त धनराशि बाल वाटिका में प्रयोग की जाए। डीएम ने खण्ड शिक्षाधिकारियों को विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए अध्यापकों एवं छात्र/छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा विद्यालय की अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुधार करने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में डीएम जे रीभा ने प्राथमिक विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए खण्ड विकास अधिकारियों एवं खण्ड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में टायलीकरण,बाउण्ड्रीवाॅल,दिव्यांग शौचालय आदि का कार्य जो अवशेष बचा है। उसे अतिशीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने विकासखंड नरैनी एवं बबेरू,तिन्दवारी में दिव्यांग शौचालय का कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा बिसण्डा,महुआ,बबेरू एवं जसपुरा में माह नवम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। बाउन्ड्री वाल के कार्य को सभी विकास खण्डों में माह नवम्बर तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। डीएम जे रीभा ने विद्यालयों में छात्र/छात्राओं की उपस्थिति में सुधार किये जाने के निर्देश खण्ड शिक्षाधिकारियों को दिये। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए l विद्यालयों में छात्राओं/ छात्रों की उपस्थिति अधिक करने के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये।कस्तूरबागांधी बालिका विद्यालय बडोखरखुर्द एवं बबेरू तथा बिसण्डा का कार्य नवम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने केजीबीवी विद्यालयों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने बाल वाटिका जो संचालित हैं। उनको खण्ड शिक्षाधिकारियों को चेक करने के निर्देश दिये। उन्होंने खण्ड शिक्षाधिकारी एवं सीडीपीओ को समन्वय करते हुए अवशेष बालवाटिका बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि कम्पोजिट ग्रान्ट से प्राप्त धनराशि बाल वाटिका में प्रयोग की जाए। उन्होंने खण्ड शिक्षाधिकारियों को विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए अध्यापकों एवं छात्र/छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा विद्यालय की अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुधार करने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्यालयों से विद्युत के हाईटेंशन तारों को हटाये जाने के सम्बन्ध में अधिशाषी अभियंता विद्युत को निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय,जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अव्यक्त राम तिवारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
