बाँदा-हार जीत की बाजी लगाते पकड़े गए दो जुआरी,कई भागे

जुआरियों के कब्जे से 24 हजार से अधिक नगदी,बाइके,मोबाइल हुए बरामद

UP TIMES NEWS- जुआं की सूचना पर रेड डालते हुए पुलिस ने दो जुआरियों को 24 हजार से अधिक नगदी के साथ पकड़ा है। वहीं कई जुआरी भागने में सफल रहे।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अतर्रा पुलिस द्वारा हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात थाना अतर्रा पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अतर्रा कस्बे की नहर पटरी के पास कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ऋषिदेव सिंह टीम के साथ तत्काल पहुंचे। मौके पर जाकर छापेमारी करते हुए पुलिस ने प्रशान्त पुत्र रामकिशोर निवासी कस्बा अतर्रा थाना अतर्रा,विनय पुत्र रमेश निवासी कस्बा अतर्रा थाना अतर्रा जनपद बांदा को गिरफ्तार किया। मौके से माल फड़
से 24450,तीन मोबाइल, मोटरसाइकिल एवं ताश के पत्ते बरामद हुए है।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ऋषिदेव सिंह,उप निरीक्षक बालमुकुन्द शुक्ला,आरक्षी हरिनाथ सिंह,शुभम सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *