बाँदा-वाहन चालकों की यातायात पुलिस ने की ब्रिथएनालाइजर से जांच,शराब पीकर वाहन न चलाने की दी हिदायत

दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों के विरुद्ध लगातार जारी पुलिस की चेकिंग

चेकिंग के दौरान 630 दो तथा चार पहिया वाहनों के किये गए चालान

UP TIMES NEWS- यातायात नियमों की अनदेखी करने वालो पर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। अभियान चलाकर पुलिस ने 630 दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों के चालान करते हुए 7 लाख का राजस्व वसूला है। इसके साथ ही कई चार पहिया वाहनों में लगी काली फिल्म भी उतराई है।


पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में मंगलवार को यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने तथा सड़क सुरक्षा एवं आपराधिक/असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा बांदा शहर क्षेत्र में चारपहिया वाहनों में अवैध रूप से लगी काली फिल्म के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा चारपहिया वाहनों मे अवैध रुप से लगी काली फिल्मों को हटवाया गया और वाहन चालकों को काली फिल्म के दुष्परिणामों व कानून प्रावधानों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया। साथ ही भविष्य में किसी भी निजी या व्यावसायिक वाहनों पर मनमाने ढंग से काली फिल्म का प्रयोग न करने के लिए कड़ी चेतावनी दी। इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा ब्रिथएनालाइजर का प्रयोग कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की भी जांच की गई तथा उन्हें सख्त चेतावनी दी गई। यातायात पुलिस ने भविष्य में बिना हेलमेट,सीट बेल्ट,दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न चलने व शराब सेवन के उपरांत वाहन चलाने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही का अल्टीमेटम दिया। साथ ही कहा कि यातायात नियमों का पालन करें जनपद में यातायात व कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग प्रदान करें। अभियान के दौरान कुल 07 चारपहिया वाहनों से यातायात पुलिस द्वारा काली फिल्म हटवाई गई। कुल 630 वाहनो से करीब 07 लाख का चालान करते हुई कड़ी चेतावनी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *