बाँदा- सड़क हादसे में तीन की गई जान, परिवारों में छाया मातम

एक युवक की तय हो गई थी शादी, इंगेजमेंट की रस्म में भी हो चुकी थी पूरी

UP TIMES NEWS- जनपद में अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में युवक सहित तीन की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा के बाद शवो का पोस्टमार्टम करा दिया है। मृतक एक युवक की शादी भी तय हो गई थी। इंगेजमेंट की रस्म भी पूरी हो चुकी थी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी हरदौली निवासी 21 वर्षीय दीपक पुत्र संतोष कुशवाहा बुधवार की रात केन नदी से मूर्ति विर्सजन करके ट्रैक्टर की बोनट में बैठकर घर आ रहा था। तभी केन नदी बेरियर के पास अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा। जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक एक बाइक एजेंसी में काम करता था। वह तीन भाईयो में बड़ा था। दूसरी घटना में जसपुरा थाना क्षेत्र के तनगा मऊ गांव निवासी 31 वर्षीय सुभेद्र विश्वकर्मा पुत्र रामकिशोर विश्वकर्मा कानपुर में रहता था। वह सुल्तानपुर में प्राइवेट जॉब करता था। वह गुरूवार की शाम कानपुर से बाइक लेकर दशहरा का त्यौहार मनाने गांव आ रहा था। तभी कुम्हरिया डेरा के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से भिडंत हो गई। जिससे वह घायल हो गया। उसे सीएचसी मे भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के छोटेभाई सूरज ने बताया कि वह तीन भाइयो में बड़ा था। उसकी 29 सितंबर को बरीक्षा (इंगेजमेंट)भी हो गई थी। इसी वर्ष शादी करना था। अचानक हुई इस घटना परिवरीजन रो रोकर बुरा बेहाल है। एक अन्य घटना में पन्ना जिले के रतनपुर बहिरवारा गांव निवासी 58 वर्षीय रामनारायन पुत्र लाला सूई धागा बेच कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह शहर के नवाब टैंक के पास रहता था। वह बुधवार की रात सड़क पा करके सामान लेने जा रहा था। तभी सामने से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *