खुलासे को लेकर एसपी ने सहायक एसपी के नेतृत्व में लगाई पांच टीमे
UP TIMES NEWS- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला घोटकर हत्या की पुष्टि होने के बाद एसपी ने खुलासे को लेकर सहायक एसपी के नेतृत्व में अलग-अलग पांच टीमे लगाई हैं। एसपी ने कहा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की दोपहर महिला प्राथमिक विद्यालय में झाड़ू-पोछा करने के बाद घर पहुंची। उसके घर का दरवाजा खुला पड़ा था। दरवाजा खुला देखकर वह ठिठकी और अंदर पहुंची तो बरामदे में 18 वर्षीय बेटी पड़ी दिखी। महिला ने बेटी को उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई हरकत न होने पर वह चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ वहां पहुंची। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगा रहे थे। सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुँचे। जहां उन्होंने घटना का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किये।पंचनामे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वीडियो ग्राफी के बीच दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। बल्कि युवती की मौत गला घोटकर की गई है। इधर घटना के खुलासे को लेकर एसपी पलाश बंसल ने सहायक एसपी मेविस टॉक के नेतृत्व में एसओजी,कोतवाली देहात,चिल्ला सहित अलग-अलग पांच टीमे लगाई है। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
