एसपी के डायरेक्शन पर यातायात पुलिस ने शुरू की ताबड़तोड़ कार्यवाही
कार्यवाही करने के साथ पुलिस ने कई वाहनों की किए चालान
UP TIMES NEWS- वाहनों में काली फिल्म लगाने वाले शौकीनों की अब खैर नहीं होगी। एसपी ने पुलिस को निर्देशित किया है कि काली फिल्म लगे वाहनों पर तत्काल कार्यवाही करें।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा एवं आपराधिक/असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को यातायात पुलिस द्वारा बांदा शहर क्षेत्र में चारपहिया वाहनों में अवैध रूप से लगी काली फिल्म के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें चारपहिया वाहनों मे अवैध रुप से लगी लगी काली फिल्मों को हटवाया गया और वाहन चालकों को काली फिल्म के दुष्परिणामों व कानून प्रावधानों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया। साथ ही भविष्य में किसी भी निजी या व्यावसायिक वाहनों पर मनमाने ढंग से काली फिल्म का प्रयोग न करने के लिए कड़ी चेतावनी भी दी गई। इस दौरान सड़कों, फुटपाथों एवं चौराहों किनारे किए गये अवैध रुप से अतिक्रमण भी हटवाए गए। तथा आम जनमानस व दुकानदारों से अपील की गई कि अवैध रुप से सड़कों,चौराहों आदि पर अतिक्रमण न करें। जिससे आमजनमानस को आवागम में असुविधा हो तथा यातायात नियमों का पालन करें जनपद में यातायात व कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग प्रदान करें। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 04 चारपहिया वाहनों से काली फिल्म हटवाई गई और कुल 10 हजार रुपए का चालान करने के साथ-साथ दोबारा वाहनों में फिल्म न लगवाये जाने की हिदायत दी गई है।
