एएसपी की मौजूदगी में काली फिल्म लगे वाहनों पर की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही
वाहनों से फिल्म उतरवाने के साथ पुलिस ठोका चालान
UP TIMES NEWS- लग्जरी वाहनों में हो रहे अपराधों को रोकने के लिए एसपी ने एक बार फिर कमर कसी है। एसपी के निर्देशन पर एडिशनल एसपी भारी पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग चलाते हुए वाहनों से काली फिल्म हटवाते हुए दर्जनों वाहनों पर कार्यवाही कराई है।

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने तथा सड़क सुरक्षा एवं आपराधिक/असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज,पुलिस उपाधीक्षक पीयूष कुमार पाण्डेय व शहर कोतवाल बलराम सिंह तथा यातायात पुलिस द्वारा शहर क्षेत्र में चारपहिया वाहनों में अवैध रूप से लगी काली फिल्म में विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें चारपहिया वाहनों मे अवैध रुप से लगी काली फिल्मों को हटवाया गया और वाहन चालकों को काली फिल्म के दुष्परिणामों व कानून प्रावधानों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसके साथ ही भविष्य में किसी भी निजी या व्यावसायिक वाहनों पर मनमाने ढंग से काली फिल्म का प्रयोग न करने के लिए कड़ी चेतावनी भी दी गई। साथ ही साथ बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करें। जनपद में यातायात व कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग प्रदान करें। एडिशनल एसपी शिवराज ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 04 चारपहिया वाहनों से काली फिल्म हटवाई गई और कुल 50 हजार रुपए का चालान करते हुई कड़ी चेतावनी दी गई। एसपी पलाश बंसल ने पुलिस को निर्देशित किया है कि जितने भी काली फिल्म लगे वाहन नजर आए। उन पर तत्काल कार्रवाई कराई जाए।
