बाँदा- बेटे से मिलने स्कूल गए शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत

बेटे से मिलने के दौरान अचानक सीने में उठा दर्द

अस्पताल लाने के बाद डॉक्टरो ने किया मृत घोषित

UP TIMES NEWS- बेटे से मिलने स्कूल गए शिक्षक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उपचार के लिए तत्काल शिक्षक को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां देखने के बाद डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।

अतर्रा थाना क्षेत्र के बानबाबा पुरवा निवासी 48 वर्षीय सुरेश पुत्र रामदीन कमासिन ब्लाक के जाखी गांव में स्थित प्राथमिक और जूनियर विद्यालय में प्रधानाध्यापक था। उसका पुत्र अनूप मटौध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव स्थित जवाहर नाबोदय विद्यालय में पढता है। शुक्रवार की सुबह सुरेश अपने बड़े पुत्र आदित्य के साथ बेटे से मिलने विद्यालय गया था। पुत्र के कागजो में हस्ताक्षर कर रहा था। तभी अचानक उसे दिल का दौरा पड़ गया। वह बेहोस होकर वही गिर पड़ा। विद्यालय के जिम्मेदारो ने देखा तो उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॅाक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *