समाजवादी पार्टी के जिला सचिव के नेतृत्व में युवा करेंगे साइकिल यात्रा में प्रतिभाग
गांव गांव जाकर साइकिल यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ता बताएंगे पार्टी की नीतियां
UP TIMES NEWS- पार्टी की नीतियों के बताने के उद्देश्य से आगामी 12 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा गांव-गांव होते हुए राजधानी के लिए रवाना होगी। साइकिल यात्रा का नेतृत्व सपा के जिला सचिव आलोक यादव के द्वारा किया जाएगा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से समाजवादी पार्टी की नीतियों कार्यक्रमो के संदेश को आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 12 अक्टूबर को डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर आलोक यादव जिला सचिव एवं पूर्व विधान सभा अध्यक्ष विधान सभा सदर बांदा के नेतृत्व में पीडीए जनचौपाल साइकिल यात्रा समाजवादी पार्टी कार्यालय बिजली खेड़ा से प्रारम्भ होगी। जो बांदा विधान सभा के लगभग 120 गांव मजरों बबेरू विधान सभा के 180 गांव मजरों तथा नरैनी विधान सभा के 170 गांव मजरों से होकर जनपद चित्रकूट कौशाम्बी

फतेहपुर रायबरेली जनपदों से होती हुई लखनऊ समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में 22 नवम्बर को समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस के अवसर पर समाप्त होगी। जिला सचिव आलोक यादव ने बताया कि पीडीए जनचौपाल साइकिल यात्रा के माध्यम से गांव गांव चौपाल लगाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों कार्यक्रमों और डॉ अंबेडकर डॉ लोहिया और मुलायम सिंह यादव के समाजवादी सिद्धांतों पर जन चर्चा की जाएगी। जिसमें लगभग दो दर्जन नौजवान कार्यकर्ता साइकिल यात्री सहभागिता करेंगे।
