बाँदा-मिशन शक्ति केंद्र का एसपी ने किया निरीक्षण,महिलाओं से सम्बंधित शिकायतों में तत्परता दिखाने के दिए निर्देश

थाना कोतवाली देहात में बने मिशन शक्ति केंद्र का एसपी ने किया निरीक्षण

लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की दी चेतावनी

UP TIMES NEWS- महिलाओं से संबंधित अपराधों में तत्परता दिखाते हुए तत्काल समाधान कराये। शिकायत मिलने पर एसपी ने मौके पर जाकर निरीक्षण के भी निर्देश दिए हैं। लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।


पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा थाना कोतवाली देहात में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क,महिला शिकायती रजिस्टर,परामर्श कक्ष तथा मिशन शक्ति केंद्र में रखे अभिलेखों का निरीक्षण कर संबंधित कर्मियों से जानकारी ली।महिला संबंधी प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति के बारे में पूंछताछ करते हुए एसपी पलाश बंसल ने कहा कि लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से निस्तारित कराये। साथ ही केंद्र में तैनात महिला बीट अधिकारियों एवं महिला आरक्षियों को निर्देश देते हुए एसपी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित किए जाने हेतु निरंतर अभियान चलाया जाए। कहा कि विद्यालयों,कॉलेजों तथा ग्राम स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों ( जैसे- डायल 1090,112, 108 आदि) की भी जानकारी दे। निर्देश देते हुए एसपी पलाश बंसल ने कहा कि महिलाओं से संबंधित जो भी शिकायत मिले तत्काल मौके पर जाकर भौतिक निरीक्षण करते हुए तत्काल प्रभाव में समाधान कराये।इस दौरान अपर पुलिस अधिक्षक शिवराज,सहायक पुलिस/ क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *