बाँदा-शहादत दिवस पर शहीदों को किया नमन

अखिल भारतीय कुंभकार महासभा फॉर्म के तत्वाधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

UP TIMES NEWS- अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के पदाधिकारियो के द्वारा
जनपद के मटौन्ध में शहीद अनिल कुमार प्रजापति के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर के गणमान्य नागरिक और शहीद अनिल कुमार प्रजापति के परिजनों तथा अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम संगठन के कार्यकर्ता,पदाधिकारियो,भूतपूर्व सैनिकों ने शहीद के स्मारक स्थल पर पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय ध्वज फहराया कर राष्ट्र गान किया। श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने बताया कि नगर पंचायत मटौन्ध के एक साधारण प्रजापति परिवार में जन्मे अनिल कुमार प्रजापति ने बचपन से ही राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित थे। जो मातृभूमि के रक्षा कर देश सेवा में अपना जीवन बलिदान किया हम सब जनपद वासियों समाज के लोगों को बड़ा ही गर्व है और युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत है। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इनके पहले कारगिल युद्ध में शहीद अजीत कुमार प्रजापति को भी हम सब नमन करते हैं। ऐसे ही हम सब को देश हित में ईमानदारी से मातृभूमि मां भारती के लिए अपने को सदैव समर्पित संकल्पित रहे और समाज में सामाजिक एकता समरसता का समर्पण सेवा भाव के साथ राष्ट्र के निर्माण में सहयोग करते रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के प्रदेश महामंत्री प्रजापति आलोक दक्ष एड,हमीरपुर जिला जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राजा भैया प्रजापति,भूतपूर्व सैनिक मिश्रीलाल यादव,रतनलाल प्रजापति पूर्व सैनिक रमेश कुमार प्रजापति पूर्व सैनिक,ब्रजराज प्रजापति पूर्व सैनिक कमलेश कुमार सैनिक,लोकदत्त प्रजापति एड,प्रदीप कुमार प्रजापति,कुंजबिहारी प्रजापति,सुनील कुमार प्रजापति,शहीद अनिल कुमार प्रजापति के पिता कमलेश कुमार प्रजापति,पप्पू आचार्य,रामदयाल प्रजापति,रामशरण प्रजापति विजय प्रजापति, आदि सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *