बाँदा-12 घंटे के भीतर पकड़े गए लुटेरे,लूट का माल बरामद

मेमोज विक्रेता के साथ दो युवकों ने की थी लूटपाट

मोबाइल तथा नकदी लूटकर हो गए थे फरार

UP TIMES NEWS- मेमोज दुकानदार के साथ लूटपाट करने वाले लुटेरों को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूट के मोबाइल,नगदी के अलावा तमंचे बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने के बाद अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा लूट के मामले में वांछित 02 अभियुक्तों को घटना के 12 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। एडिशनल एसपी शिवराज ने बताया कि गौरतलब हो कि शनिवार की देर रात थाना कोतवाली देहात पर सत्यम निवासी भज्जू का पुरवा ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह आरटीओ चौराहा गुरेह के पास मोमोज के दुकान किए हुए है। दो परिचित व्यक्ति आकाश और राहुल जो अक्सर उसकी दुकान आते थे। शाम को उसकी दुकान पर आए और गाली गलौज करते हुए उसे मोटरसाइकिल में बैठाकर कृषि विश्वविद्यालय की ओर ले गए तथा उससे 02 एंड्रायड मोबाइल फोन व 325 रुपये नकद लूट लिए। सूचना पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में रविवार की सुबह सूचना पर आकाश पुत्र भरत प्रसाद निवासी भज्जू का पुरवा गुरेह थाना कोतवाली देहात हाल मुकाम आजाद नगर थाना कोतवाली नगर, राहुल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम देवरथा थाना बबेरू को ग्राम जारी के पास बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे से गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया सारा सामान,घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कोतवाली देहात चन्द्र प्रकाश तिवारी,उप निरीक्षक शिववीर सिंह, कृष्ण कुमार तिवारी,आरक्षी शिवम सिंह,राहुल कुमार,अनमोल गौतम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *