बाँदा-घटी जीएसटी मिला उपहार,धन्यवाद मोदी सरकार

तिंदवारी कस्बे में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ सम्मेलन

सम्मेलन में अतिथियों ने घटी जीएसटी के बताए फायदे

UP TIMES NEWS- आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में घटी जीएसटी,मिला उपहार,धन्यवाद मोदी सरकार” का नारा देते हुए जीएसटी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत विधानसभा सम्मेलन का आयोजन कस्बे के एक पैलेस तिंदवारी में भव्य रूप से किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्र के व्यापारियों,आम जनमानस तथा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हमीरपुर युवराज सिंह,विधायक तिंदवारी एवं जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद तथा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत रहे। अतिथियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना की और घटे हुए जीएसटी दरों को जनता के लिए “सरकार का उपहार” बताया।

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं में जीएसटी की गई कटौती से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। यह कदम “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को और मज़बूती प्रदान करेगा। शंकर सिंह परिहार,नीलकंठ गुप्ता,रमेश चंद्र साहू,अजय प्रताप सिंह,राहुल गुप्ता, मनोज गुप्ता,सुधीर सिंह, मण्डल अध्यक्ष तिंदवारी अनूप तिवारी,मण्डल अध्यक्ष पैलानी धर्मेंद्र गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष जसपुरा साहब सिंह,संजय सिंह पटेल,भूरेलाल फ़ौजी, राजनारायण दुवे,दिनेश गुप्ता,सभासद अभिलाष गुप्ता,अनिल लखेरा, संतोष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
जनसमूह ने “धन्यवाद मोदी सरकार” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *