चित्रकूट के रामजानकी मन्दिर का मृतक था पुजारी
सप्ताह भर चली गई थी पत्नी,रहता था परेशान
UP TIMES NEWS- पत्नी वियोग में पुजारी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चित्रकूट जिले के कर्वी सुन्दर घाट निवासी 49 वर्षीय रामनरायण पुत्र प्रमोद कुमार रामजानकी मंदिर का पुजारी था। शुक्रवार की दोपहर मंदिर के अंदर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर बहू को जानकारी हुई। उसे तत्काल सोने पुर अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरो ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घरवालो ने उसे यहां लाकर भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई अरविंद ने बताया कि रामनरायन की शादी 2017 में हुई थी। पत्नी एक सप्ताह रूकने के बाद वह दोबारा मायके चली गई थी। फिर वह दोबारा वापस नही लौटी। पत्नी के न आने से वह अपने आप को अकेला महसूस करने लगा था। काफी समझाया जाता था। लेकिन कोई असर नही पड़ा। पत्नी वियोग में उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।
