बाँदा-मेले से लापता हुए दो बच्चे,पुलिस ने किया बरामद

गिरवा क्षेत्र के विंध्यवासिनी मंदिर में लगे मेला घूमने गए थे बच्चे

सूचना मिलने पर एक्टिव हुई पुलिस टीम

UP TIMES NEWS- गिरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खत्री पहाड़ मेला देखने गए दो बच्चे अचानक लापता हो गए। सूचना के मिलते ही पुलिस ने खोजबीन करते हुए बच्चों को सकुशल बरामद करते हुए बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश के निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत मां विन्ध्यवासिनी मेले में खोए 02 बच्चों को थाना गिरवां पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया है। नरैनी सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि थाना गिरवां क्षेत्रान्तर्गत अकबरपुर में मां विन्ध्यवासिनी धाम मन्दिर में अपने परिजनो के साथ दर्शन-पूजन करने व मेले में आये सौरभ पुत्र धर्मपाल उम्र करीब 02 वर्ष निवासी मोहनपुरवा थाना मटौंध, गिरवा थाना क्षेत्र के ग्राम स्योढां की रहने 03 वाली वर्षीय बिट्टू मेले में गुम हो गई। जिनके परिजनों द्वारा पुलिस बूथ/कण्ट्रोल रुप पर सूचना दी गयी थी। कण्ट्रोल रुम द्वारा मेले में भ्रमणशील मिशन शक्ति/एंटीरोमियो पुलिस टीम को एक्टिव किया गया। पुलिस के त्वरित प्रयासों से दोनों बच्चों को शीघ्र ही सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। बरामद करने वाली टीम में गौरव मिश्रा चौकी प्रभारी माँ विन्ध्यवासिनी धाम,महिला आरक्षी,कविता रजक,संजना शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *