चोरी की योजना बनाने के दौरान पुलिस को बदमाशों के मौजूद होने की मिली थी सूचना
एएसपी तथा सीओ नरैनी के नेतृत्व में कालिंजर तथा एसओजी टीम ने संभाला मोर्चा
UP TIMES NEWS- कार सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से घण्टों गोलीबारी हुई। इधर गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। सरगना के घायल होते ही दूसरे बदमाश ने अपने आप को सरेंडर कर दिया। बदमाशों के कब्जे से सब्बल,सहित चोरी में इस्तेमाल करने वाले कई प्रकार के औजार बरामद हुए हैं।

जानकारी के अनुसार एसपी पलाश बंसल को सूचना मिली कि कालिंजर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सौता गांव के नजदीक कार में कुछ बदमाश मौजूद है। जो किसी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के मिलते ही एसपी पलाश बंसल ने एडिशनल एसपी शिवराज,सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी को पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर भेजा। शुक्रवार की देर रात एडिशनल एसपी शिवराज तथा सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी थाना कालिंजर एवं एसओजी की संयुक्त टीम के साथ पहुंचे। बदमाशों की घेराबंदी कराई। इसी दौरान ग्राम सौंता मोड़ पर बांदा रोड की तरफ से एक होण्डा कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर वाहन सवार व्यक्तियों द्वारा गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगेम पुलिस टीम द्वारा तत्परता से पीछा किया गया। इस दौरान उक्त वाहन सढा लिंक रोड पर लगभग 01 किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर खंती में फँस गया। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अभियुक्तों को पकड़ने का प्रयास किया गया,जिस पर कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त इरशाद के पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। सरगना इरशाद के घायल होते ही दूसरे बदमाश सलमान ने अपने आप को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। जांच एवं पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि ये दोनों अभियुक्त होण्डा कार में रात के समय निकलकर विभिन्न स्थानों पर घरों के ताले काटकर/तोड़कर एवं दुकानों के शटर काटकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरफ्तार अभियुक्त इरशाद उर्फ मुन्ना निवासी हरदौल तलैया मर्दन नाका थाना कोतवाली नगर, सलमान पुत्र शाहिद अली निवासी हरदौल तलैया मर्दन नाका द्वारा बताया गया कि वह बांदा,महोबा,फतेहपुर, प्रयागराज,मध्य प्रदेश सहित आस पास के अन्य जनपदों नकबजनी तथा चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके है । पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि आज भी यह अभियुक्त किसी चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। अभियुक्तों के कब्जे से आवैध तमंचे,कारतूस ताला तोडने/काटने के औजार तथा घटना में प्रयुक्त होण्डा कार बरामद हुई है।गिरफ्तार अभियुक्त इरशाद पर पूर्व में भी हत्या के प्रयास,पुलिस मुठभेड़ सहित आधा दर्जन से अधिक मामलें दर्ज है।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कालिंजर सुखराम सिंह,एसओजी प्रभारी आंनद कुमार,आरक्षी प्रतीक यादव,मनीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त इरशाद
1- मु0अ0सं0 223/12 धारा 457/380 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा
2- मु0अ0सं0 273/12 धारा 380/457/411 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा
3- मु0अ0सं0 965/11 धारा 308/323/504/506 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा
4- मु0अ0सं0 25/16 धारा 411/120 बी भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा
5- मु0अ0सं0 1076/08 धारा 307 भादवि (पुलिस मुठभेड़) थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा
6- मु0अ0सं0 1110/13 धारा 395/412 भादवि थाना कुलपहाड़ जनपद महोबा
7- मु0अ0सं0 1111/13 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना कुलपहाड़ जनपद महोबा
8- मु0अ0सं0 1206/13 धारा 2/3 गुण्डा एक्ट थाना कुलपहाड़ जनपद महोबा
आपराधिक इतिहास अभियुक्त सलमान अली
1- मु0अ0सं0 06/12 धारा 452/323 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा
2- मु0अ0सं0 1132/19 धारा 13 जुआँ अधि0 थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा
