बाँदा-पुलिस ने पकड़ा बेजुबानों से लदा डीसीएम,एक अभियुक्त गिरफ्तार

डीसीएम में जानवर लादकर ले जाने की अतर्रा पुलिस को मिली थी सूचना

मवेशियों के साथ एक अभियुक्त भी किया गया गिरफ्तार

UP TIMES NEWS- जानवर लाकर जा रहे डीसीएम को पुलिस ने पकड़ा है। जिसमें तकरीबन एक दर्जन मवेशी बरामद हुए हैं। बेजुबानों के साथ एक अभियुक्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार ने बताया कि सोमवार को प्रभारी निरीक्षक अतर्रा ऋषि देव सिंह को सूचना मिली थी कि नरैनी से एक डीसीएम में जानवर बदौसा की तरफ जा रहे हैं। सूचना के मिलते ही प्रभारी निरीक्षक टीम के साथ पहुंचे। डीसीएम को पकड़ने के साथ मवेशी लेकर जा रहे अमित पुत्र रामस्वरूप निवासी ओरन थाना बिसंडा को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया है। सीओ ने बताया कि डीसीएम में गिरा नग भैंस तथा भैंसा बरामद हुए हैं। पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *