सूबे के मुख्यमंत्री 17 सितंबर को सेवा पखवाड़ा दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ
UP TIMES NEWS- सेवा पखवाड़ा के रूप में प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मनाए जाने को लेकर जिलाधिकारी के द्वारा परि चर्चा की गई। डीएम कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” तथा आठवां “राष्ट्रीय पोषण माह” का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा 17 सितंबर को शुभारंभ होने सम्बंधित कार्यवाही किये जाने सम्बन्धी, उप मुख्यमंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा जिलाधिकारी डीएम जे रीभा तथा मुख्य चिकित्साधिकारी सहित दोनों कार्यक्रम के सफल आयोजन कराने पर विस्तृत परिचर्चा की गई। जिसमें परियोजना निदेशक सहित जिला कृषि अधिकारी तथा जिला उद्यान अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी के प्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा बाल विकास विभाग के सीडीपीओ उपस्थित रहे। जिलाधिकारी जे रीभा ने निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम की तैयारी अभी से शुरू कर दी जाए। कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कमी नही होनी चाहिए।
