कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित दुर्गा प्रतिमाएं केन नदी में होगी विसर्जित
विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा हर एंगल पर बरती जा रही सतर्कता
UP TIMES NEWS- विसर्जन के दौरान हर एंगल पर सतर्कता बरती जाए। नाव के साथ-साथ गोताखोरों के भी पर्याप्त इंतजाम कराये। विसर्जन स्थल का जायजा लेने के साथ डीआईजी ने व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की है।
बुधवार को होने वाले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस ने जिलाधिकारी जे0रीभा व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के साथ कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत केन नदी स्थित प्रतिमा विसर्जन स्थल का भौतिक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान विसर्जन स्थल पर समस्त तैयारियों को समय से पूरा करने तथा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के डीआईजी के द्वारा निर्देश दिए गए है। अधिकारियों द्वारा विसर्जन रुट का भी जायजा लिया गया। तथा बिजली विद्युत के तारों को पर्याप्त ऊंचाई देने,सुचारु यातायात के लिए महत्वपूर्ण स्थानों वैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था करने हेतु डीआईजी ने सभी सम्बन्धित को निर्देशित किया। डीआईजी ने कहा कि क्रमवार ढंग से प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जाए। विसर्जन स्थल पर बिल्कुल भीड़ न जमा होने दे। निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी शिवराज तथा एसडीएम सदर नमन मेहता भी मौजूद रहे।
