शादी के एक माह बाद उजड़ गया सुमैना का सुहाग
पत्नी ने दूसरे महिला से लगाया अवैध सम्बन्धो आ आरोप
बाँदा। इसे विधाता का खेल कहे या कुदरत का करिश्मा? अभी ठीक से सुमैना के हाथों की मेहंदी तक फीकी नहीं पड़ी है कि एक माह में ही उसकी मांग का सिंदूर उजड़ गया। पति की मौत के बाद वह रो-रोकर बेहाल है।
अतर्रा थाना क्षेत्र के महुटा गांव निवासी 25 वर्षीय छोटेलाल पुत्र भगवानदीन नशे का आदी है। वह 13 जून की सुबह घर से निकल गया था। देर शाम तक जब वह घर नही लौटा तो घरवालो ने उसकी खोजबीन किया। रविवार की सुबह गांव से दूर पटरिया दाई देव स्थान के पास उसका शव पड़ा ग्रामीणो ने देखा तो परिजनो को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी सुमैना ने बताया कि उसकी शादी पांच मई को हुई थी। उसका पति नशे का आदी है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति के परिवार की एक महिला से अबैध सबंध थे। उसने पूरे जेबर उठाकर उस महिला को दे दिया। पत्नी का आरोप है कि उसका पति महिला से मिलने गया था। महिला ने जहरीला पदार्थ उसके पति को खिला दिया है। जिससे उसकी मौत हो गई। इधर मामले की छानबीन में पुलिस जुटी हुई है।